उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन अनिल जयहिन्द की मौजूदगी में ओबीसी समाज व्यापक हक और हिस्सेदारी से जुड़े 10 प्रस्ताव पास

लखनऊ :  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश ओबीसी सलाहकार परिषद और प्रदेश के ओबीसी की सांगठनिक बैठक विभाग के चेयरमैन मनोज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन  अनिल जयहिन्द मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से ओबीसी समाज व्यापक हक और हिस्सेदारी से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए।

1. सरकार चोरी और वोट चोरी में शामिल भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदेश व्यापी वोट चोर-गद्दी छोड़ कार्यक्रम।

2. आबादी के अनुपात में देश के सभी संसाधनों और संस्थाओं में हिस्सेदारी की मांग।
3. निजीकरण और अडानीकरण के खिलाफ आन्दोलन ।
4. अतिपिछड़ा समाज को जोड़ने की प्राथमिकता।
5. पसमांदा समाज को जोड़ने की प्राथमिकता।
6. पंचायत स्तर पर संविधान चर्चा कार्यक्रम।
7. पेपर लीक और आरक्षण घोटला मुद्दे पर कार्यक्रम ।
8. न्यायपालिका में मौजूद अन्यायपूर्ण जातिवादी कोलेजियम सिस्टम के खिलाफ आन्दोलन।
9. उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू अन्यायपूर्ण जातिवादी एन.एफ.एस. सिस्टम के खिलाफ जागरूकता अभियान।
10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सभी स्तर के संगठन में ओ०बी०सी० की आबादी के अनुपात में पद और टिकट की मांग।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री अनिल जयहिन्द जी ने कहा कि ओबीसी की विभिन्न जातियों के बीच वर्गीय चेतना का निर्माण आवश्यक है। स्पष्ट वैचारिकी ही ओबीसी समाज के लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने का रास्ता है। आज पूरे देश में संविधान पर चर्चा करने की बहुत आवश्यकता है इसलिए हम संविधान चर्चा नाम से कार्यक्रम में प्रदेश में शुरू कर रहे हैं। एडवाईजरी काउंसिल के सभी सदस्य इस कार्यक्रम को लेकर पंचायत स्तर पर सभी बहुजनों को जागरूक करेंगे।

एडवाईजरी काउंसिल की बैठक में अपने सम्बोधन में सांसद श्री राकेश राठौर जी ने कहा कि ओबीसी वर्ग की प्रत्येक जातियों से कांग्रेस में नेतृत्व में आगे बढ़ाने की जरूरत है।

बैठक में अपने सम्बोधन में विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन के अंदर तमाम बडे़ पदों पर आसीन ओबीसी समाज के नेताओं को अपने समाज के अन्य नेताओं को मजबूत करे।

पूर्व सांसद  रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह बात ठीक है कि इससे पूर्व कांग्रेस ब्राहम्ण, दलित और अल्पसंख्यकों की पार्टी मानी जाती थी लेकिन आज श्री राहुल गांधी का संगठन बहुजनों के हाथ में देने का बहुत बड़ा कदम है।

एडवाईजरी काउंसिल के प्रदेश कनवेनर मनोज यादव ने कहा कि हम सब मिलकर ना केवल कांग्रेस संगठन को मजबूत बना सकते हैं बल्कि पिछड़ों को देश के सभी संसाधनों, संस्थाओं में आबादी के अनुपात में आरक्षण और हक दिला सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button