उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लखनऊ मण्डल के 04 कर्मचारी ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित

नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

लखनऊ । महाप्रबन्धक पूर्वाेत्तर रेलवे,  उदय बोरवणकर द्वारा अपर महाप्रबन्धक  विनोद कुमार शुक्ल एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा की उपस्थिति में संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लखनऊ मण्डल के 04 कर्मचारियों को महाप्रबन्धक सभाकक्ष में ‘सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

माह जून के पुरस्कार प्राप्तकर्ताः-

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के नानपारा स्टेशन पर काँटावाला के पद पर कार्यरत कर्मचारी  मोहित कुमार शुक्ला ने 29 जून, 2025 को कार्य के दौरान रायबोझा स्टेशन के पास टैªक के नीचे की मिट्टी और बैलास्ट वर्षा के पानी से बह जाने की सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक/रायबोझा को दिया जिससे एक सम्भावित दुर्घटना को बचाया जा सका।

माह जुलाई के पुरस्कार प्राप्तकर्ताः-

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मनकापुर जं0 स्टेशन के निकट समपार संख्या-243 सी पर गेटमैन के पद कार्यरत  छोटे लाल शर्मा ने 07 जुलाई, 2025 को कार्य के दौरान 15273 अप के इंजन से दूसरे कोच के एक्सल बाक्स से हैंगिंग पार्ट देखकर तुरन्त इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके उपरान्त असुरक्षित पार्ट को तार से बांधकर संरक्षित करके गाड़ी चलाई गई, जिससे एक सम्भावित दुर्घटना को टाला जा सका।

माह अगस्त के पुरस्कार प्राप्तकर्ताः-

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लखनऊ जं0 स्टेशन पर संयुक्त क्रू लॉबी में लोको पायलट के पद पर कार्यरत  समता कुमारी एवं सहायक लोको पायलट  अमित कुमार दूबे ने 08 अगस्त, 2025 को मालगाड़ी पर कार्य के दौरान टैªक में जर्क महसूस किया, जिसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर/जरवल रोड को दी गई, जिस पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ट्रैक सही कराकर फिट दिया, जिससे एक सम्भावित घटना को बचाया जा सका।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button