उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्रा को स्वरोजगार और आत्मसम्मान की सीख

लखनऊ : बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में  डॉ.अनीता वर्मा, टेक्सटाइल डिजाइनर एवं कला अध्यापिका, रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने कला के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर होने के गुर बताए। डॉ अनीता ने बताया कि गृह सज्जा एवं परिधान की दुनिया में असीमित संभावनाएं हैं क्योंकि केवल भारतवर्ष के ही परिधान देखें तो प्रत्येक राज्य की अपनी अलग संस्कृति है और विशेष आयोजनों पर अलग-अलग तरह के परिधान धारण किए जाते हैं। साथ में गृह सज्जा की भी संगति बैठाई जाती है। आज किसी भी मांगलिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों व समारोहों के परिधानो की अभिकल्पना थीम के अनुसार की जाती है जिसके लिए सिलाई, कढ़ाई, रंगाई और अन्य तकनीकी जानकारी के अतिरिक्त अभिकल्पना तो महत्वपूर्ण है ही हम अपनी प्राचीन संस्कृति को भी प्रकारांतर से आधुनिक परिधानों के साथ फ्यूजन करते हुए एक नई थीम डिजाइन करते हैं। इसके लिए हमें टेक्सटाइल डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन और एक्सटीरियर डिजाइन की एक बड़ी दुनिया से परिचित होना होता है और इससे अपनी संस्कृति और थाती के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार में भी बड़ी भूमिका निभायी जा सकती है। इस दुनिया से जुड़ने पर छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना तो बलवती होगी ही वे अपने साथ बहुतों को रोजगार देने की स्थिति में होगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने बैच लगाकर रिसोर्स पर्सन डॉ अनीता वर्मा का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ शिक्षिका उत्तरा सिंह का सहयोग रहा। डॉ अनीता वर्मा ने छात्राओं के समक्ष टाई एंड डाई की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्राओं को ब्लॉक प्रिंटिंग के व्यावहारिक पक्ष को बताया। छात्राओं ने पूरे उत्साह से उनके द्वारा बताई गई विधियों को समझा। इस तरह की तकनीकी जानकारी न कि छात्राओं में व्यावसायिकता का विकास करेगी बल्कि अपने निजी जीवन में भी गृह सज्जा एवं इवेंट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्र में उनको अलग से पहचान दिलाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button