सरकार स्वदेश का ढोंग करती है, गांवों और स्वदेशी उत्पादों की अनदेखी करती है : सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर सरकार द्वारा स्वदेशी का नौटंकी अपने जाने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार सिर्फ “स्वदेश” और “आत्मनिर्भर भारत” का नारा लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। हकीकत यह है कि सरकार की नीतियाँ विदेशी कंपनियों के हित में और गांवों के स्वदेशी उत्पादों के खिलाफ़ काम कर रही हैं।अगर सरकार वास्तव में स्वदेशी वस्तुओं के प्रति गंभीर होती, तो गांवों में बने उत्पादों की खरीद और मार्केटिंग का जिम्मा खुद उठाती। परंतु आज स्थिति यह है कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी विदेशी कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि गांवों में मेहनत से तैयार किए गए स्वदेशी सामानों को बाजार तक पहुंचाने वाला कोई नहीं।
सुनील सिंह ने गांव और किसान की तस्वीर और समृद्धि के लिए लेकर मांग की है कि सरकार तुरंत एक “राष्ट्रीय स्वदेशी ई-कॉमर्स मंच” स्थापित करे — जहां देशभर के गांवों के उत्पादों का प्रचार, बिक्री और वितरण सरकारी निगरानी में हो। तभी किसानों, बुनकरों, कारीगरों और छोटे उत्पादकों को उनका असली हक मिलेगा।
जब तक गांवों का उत्पाद गांवों से बाहर नहीं निकलेगा, तब तक चौधरी चरण सिंह जी का सपना कभी पूरा नहीं होगा।
सरकार स्वदेश की बात छोड़कर स्वार्थ की राजनीति कर रही है।
लोकदल गांव की ताकत से इस छलावे का जवाब देगा।


