11वां गोल्बल लिट्रेचर फेस्टिवल नोएडा – 2025 आयोजित

नई दिल्ली : 11वें गोल्बल लिट्रेचर फेस्टिवल,नोएडा 2025
के समारोह में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय अवार्ड साहित्य और कला के क्षेत्र में प्रदान किए गए.
इस अवार्ड वितरण में प्रेम भारद्वाज’ ‘ज्ञानभिक्षु’ विशिष्ट अतिथि थे जब कि AAFT university के chancellor, president ICMEI डा. संदीप मारवाह,पालाउ के राजदूत,डा नीरज शर्मा, प्रख्यात लेखक,कवि, उद्योगपति डा बी एल गौड़, चुनाव आयोग भारत सरकार के महासचिव सुजीत कुमार मिश्रा विशेष अतिथि थे.
अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान प्राप्त करने वालों में डा. रमा, जतिन दास, रूप नारायण बोथम,डा. उमापति दीक्षित, अवतार सैनी, सिद्धार्थ, प्रोसेनजीत पोदार, भारत भूषण कपूर,डा रमेश चंद्र गौड, अनुपम भटनागर, गुरु मीनू ठाकुर अतासी मिश्रा प्रमुख थे.
इस अवसर पर लाईफ टाईम अचिवमेन्ट अवार्ड डा. विभूति नारायण राय को दिया गया इसके अतिरिक्त प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से उषा किरण और डा. बरखा वर्षा को डा. संदीप मारवाह के कर कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुशील भारती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन्न हुआ, प्रसिद्ध समाजसेवी युवा अध्यक्ष नेत रविन्द्र कुमार अमन की इस अवसर पर गरीमामयी उपस्थिति रही.



