उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भक्तों ने किया सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ का स्वागत

लखनऊ। श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी के पांच रथों में से एक रथ उत्तर प्रदेश भ्रमण करते हुए राजधानी पहुंचा है। शुक्रवार को यह रथ इन्दिरा नगर में शालीमार चौराहा स्थित प्रो. ऊषा बाजपेई और डा. सुरेशचन्द्र बाजपेई के निवास पहुंचा जहां पहले से मौजूद सैकड़ों भक्तों ने रथ पर विराजित चरण पादुका के दर्शन किए और सत्य साईं का आशीर्वाद लिया।

सत्य साईं सेवा संगठन समिति इन्दिरा नगर के संयोजक दीपक भण्डारी ने बताया कि इस रथ में भगवान श्रीसत्य साईं बाबा सूक्ष्म रूप में विराजमान रहते हैं। यह रथ यात्रा उनके जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सत्य, धर्म, शान्ति, प्रेम और अहिंसा संबंधी उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भ्रमण कर रही है। यात्रा के इंदिरा नगर प्रवास के दौरान प्रो. उषा बाजपेयी ने स्वागत गीत गाया वहीं ऐश्वर्या सिंह और शुभी टंडन के संयोजन में भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी हुईं। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ विश्राम हुआ। शनिवार को यात्रा अगले पड़ाव को प्रस्थान करेगी तथा लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के बाद 23 सितम्बर को सीतापुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर सर्वश्री देवेंद्र गर्ग, संजय तिवारी, अमिताभ सरन, डा. एस.के.गोपाल, डा. सुधा द्विवेदी सहित भारी संख्या में साईंभक्त स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button