उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन

लखनऊ : स्वच्छता के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा-2025 के तहत मण्डल रेल प्रबन्धक, सुनील कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में ”स्वच्छ उत्सव” थीम पर आधारित  17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान मनाया जायेगा। इस अभियान के दौरान स्वच्छ जीवन शैली को जन-जन को अपने व्यवहार में अपनाने के लिये विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जायेगी।

स्वच्छता की भागीदारी के अन्तर्गत स्वच्छता शपथ, ‘वाकाथन’, ‘साइक्लाथन’, स्वच्छता रैली, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वास्थ्य शिविर, री-सायकल उत्पादों की बिक्री, स्वच्छ भारत सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रतियोगिताएं, बेस किचन, रेस्तरां, खाद्य स्टॉल एवं पेंट्रीकार की सफाई, मेगा श्रमदान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, नुक्कड़- नाटकों आदि के माध्यम से यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया जायेगा। लखनऊ मण्डल के रेलकर्मियो द्वारा स्टेशनों के प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, रिटायरिंग रुम, टॉयलेट, रेलवे आवासीय कालोनियों में सड़कों, नालियों तथा आवासीय परिसरों एवं कार्य परिसर तथा रेलवे ट्रैक पर प्लास्टिक तथा कूड़ा कचरा आदि की सफाई की जायेगी l आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों, रेलवे परिसरों में विशेष सफाई अभियान सम्बन्धी फ्लेक्स बैनर, तथा पोस्टर भी लगाए गये है, जिससे साफ- सफाई की उपयोगिता तथा गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक संदेश पहुंचाया जा सके। 17 सितम्बर 2025 को मण्डल रेल प्रबंधक ने मंडलीय कार्यालय मे कार्यरत सभी रेल कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं संकल्प लिया गया कि हम सब “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025” में भागीदार बनेगें तथा स्वच्छता हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे l “हम अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखेगें, सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) का प्रयोग नही करेगें तथा इसके प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए जागरूक करेगें।

इस अवसर पर मण्डल प्रमुख्य स्टेशनों, वाराणसी कैंट,अयोध्या धाम, प्रयाग जं.,जौनपुर, प्रयागराज संगम, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, शाहगंज, बाराबंकी, अमेठी, जौनपुर, अकबरपुर, उन्नाव स्टेशनों एवं कार्यालयों स्वास्थ्य केंद्र , डीजल शेड आलमबाग, रायबरेली हेल्थ यूनिट परिसर पर रेल कर्मचारियों, सफाई मित्र, वेंडर और यात्रियों के द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई और यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button