मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके 75वें जन्मदिन के अवसर पर ‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय’ द्वारा 02 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद के निर्देशन में मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
बादशाहनगर में आयोजित शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, 107 महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य जॉच जैसे एनीमिया, उच्च रक्त चाप, मधुमेह, स्तन एवं गर्भाशय एवं ग्रीवा के कैंसर एवं टीवी जैसी गंभीर बीमारियों के लिए जांच एवं विशेष परामर्श दिया गया।
इसी क्रम में लखनऊ मण्डल के उपमंडलीय चिकित्सालय गोंडा एवं ऐशबाग पालीक्लिनिक में भी इस अभियान के अन्तर्गत शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें 64 महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिनकी बीपी, ब्लड सुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की गई और जीवनशैली, संतुलित आहार एवं व्यायाम और एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डॉ विनीता गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व डॉ अनामिका सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ अमर मंडल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/गोण्डा व डॉ एस. के. मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ दीक्षा चौधरी अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/ऐशबाग एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।



