उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शालीमार ग्रुप में हुआ नि:शुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन

लखनऊ : शालीमार समूह ने अपने हेड ऑफ़िस, विभिन्न प्रोजेक्ट्स के कार्यालयों और शालीमार गेटवे मॉल में निःशुल्क हेल्थकैम्प्स का आयोजन किया। इन कैम्प्स में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर से परामर्श, मेडिकल टेस्ट, ब्लड टेस्ट और अन्य जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसमें हेड ऑफिस, वर्ल्ड प्रोजेक्ट ऑफिस, शालीमार गैलेंट प्रोजेक्ट ऑफिस तथा शालीमार गेटवे मॉल में आयोजित शिविरों में कुल 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर शालीमार समूह के निदेशक कुणाल सेठ ने कहा, “शालीमार परिवार केवल घर ही नहीं बनाता बल्कि अपने साथ जुड़े सभी लोगों के स्वस्थ जीवन की भी प्राथमिकता से ज़िम्मेदारी उठाता है। हेल्थ कैम्प्स इसी सोच का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य है कि समुदाय को बेहतर और सहज चिकित्सा सुविधाएं मिलें।” उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना भरोसेमंद निर्माण कार्य करना। भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजन का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button