उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यमुना के बढ़ते जलस्तर और भारी वर्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा उठाए गए ठोस कदम : कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने राजधानी क्षेत्र में यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस और तात्कालिक कदम उठाए हैं। परिषद ने आपात तैयारी, नालों की डी-सिल्टिंग, जल निकासी व्यवस्था और 24×7 नियंत्रण कक्ष (Control Room) जैसी महत्वपूर्ण पहलें लागू की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

मंगलवार  क़ो आयोजित प्रेस वार्ता में NDMC के उपाध्यक्ष  कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि NDMC नागरिक–हितैषी विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि NDMC ने विभिन्न अधिकारियों (HODs) के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें राजधानी में हो रही वर्षा और भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी चेतावनी पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। परिषद ने स्थिति पर लगातार नज़र रखते हुए अपनी तैयारियों को और तेज़ किया है तथा नियमित समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

श्री चहल ने जानकारी दी कि यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ORB पर जल स्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं, हथिनी कुंड बैराज से 1,53,767 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 79,820 क्यूसेक और ओखला बैराज से 91,460 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इन परिस्थितियों को देखते हुए NDMC ने नालों की सफाई, बैकअप पंपिंग सिस्टम और अन्य आपात प्रबंधों को पूरी क्षमता से सक्रिय किया है, ताकि नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

श्री चहल ने बताया कि NDMC क्षेत्र में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आज NDMC ने अपने सभी विभागाध्यक्षों (HODs) और अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDMC ने एक विशेष मॉनिटरिंग एवं रेस्पॉन्स टीम तैनात की है, जिसमें जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और अन्य तकनीकी अधिकारी शामिल हैं। यह टीम 24×7 सक्रिय रहकर किसी भी स्थिति पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जलभराव एवं नालों के बैकफ्लो को रोकने के लिए NDMC ने पुराना किला रोड पर पाँच लाख लीटर क्षमता का आधुनिक सम्प तैयार किया है। इस सम्प में उच्च क्षमता वाले चार पंप लगाए गए हैं, जिनमें से दो पंप 50 एचपी (Horse Power) और दो पंप 52 एचपी क्षमता के हैं। इन पंपों के संचालन से बरसात के दौरान जल निकासी की प्रक्रिया और अधिक तेज़ एवं प्रभावी होगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी।

कुशक नाला व रिंग रोड नाला की डी-सिल्टिंग परियोजना : स्थायी समाधान की दिशा में NDMC का कदम

श्री चहल ने बताया कि परिषद के सिविल विभाग के अंतर्गत कुशक नाला और रिंग रोड नाला की डी-सिल्टिंग परियोजना को परिषद की आगामी बैठक में अनुमोदन हेतु लाया जाएगा। उन्होंने कि पिछले वर्ष भारी वर्षा के दौरान आईएनए स्थित कुशक नाले के उफान से एआईआईएमएस राउंडअबाउट, वेस्ट किदवई नगर, सरोजिनी नगर, बीएचएस रोड और अफ्रीका एवेन्यू अंडरपास जैसे क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नालों की पूर्ण सफाई, सिल्ट एवं मलबे की निकासी तथा रोबोटिक सिल्ट लेवल अकॉस्टिक प्रोफाइलिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग लगभग Rs.13.10 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

राजधानी क्षेत्र की 79 सड़कों का आधुनिक तकनीक से पुनरुत्थान

श्री चहल ने जानकारी दी कि परिषद क्षेत्र की 79 सड़कों का पुनरुत्थान (Resurfacing) आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। यह सड़क नेटवर्क संसद भवन, सचिवालय, गृह मंत्रालय, प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रपति भवन और कर्तव्य पथ जैसे राष्ट्रीय महत्व के भवनों से सीधा जुड़ा हुआ है। इस परियोजना के लिए NDMC और CSIR-CRRI के बीच 19 सितंबर 2024 को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत CRRI ने जनवरी–फरवरी 2025 में फील्ड सर्वे करके 79 सड़कों का आकलन किया और NDMC को सड़क मूल्यांकन रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट के आधार पर कुल लागत Rs. 89.75 करोड़ निर्धारित की गई है, जिसमें DSR 2023, मार्केट रेट और कंटिजेंसी को जोड़ा गया है।

परियोजना के तहत Hot Mix, Cold Mix, Cold Milling, Tack Coat Application, Bituminous Concrete (BC), Stone Mastic Asphalt (SMA) और Micro-Surfacing (Type-III) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। सड़क सुरक्षा और दृश्यता को और बेहतर बनाने के लिए Road Marking कार्य भी Thermoplastic Paint से किए जाएंगे।

CSIR-CRRI अगले पाँच वर्षों तक NDMC को सड़कों के रखरखाव और क्वालिटी कंट्रोल में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। इस उद्देश्य से परिषद ने डिवीजनवार कार्य योजना तैयार की है। R-I डिवीजन में 18 सड़कों—जिनमें अतुल ग्रोव रोड, जय सिंह रोड, भगवान दास रोड, सिकंदर रोड, अबुल फजल रोड, पंडारा रोड और पुराना किला रोड जैसी प्रमुख सड़कें शामिल हैं—पर ₹24.74 करोड़ की लागत से कार्य किया जाएगा, जिसे अक्टूबर 2025 तक आवंटित कर अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। R-II डिवीजन की 21 सड़कों—जैसे ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रोड, मैक्स म्यूलर मार्ग, लोदी रोड, जनपथ, औरबिंदो मार्ग, लोदी एस्टेट, खान मार्केट, भारती नगर, गोल्ड लिंक कॉलोनी और पंडारा रोड कॉलोनी—पर लगभग ₹24.20 करोड़ की लागत से काम होगा। इसी प्रकार, R-IV डिवीजन की 28 सड़कों—जिनमें सरदार पटेल मार्ग, धर्म मार्ग, राजदूत मार्ग, न्याय मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू और विनय मार्ग शामिल हैं—पर ₹26.20 करोड़ की लागत से कार्य किया जाएगा, जिसे अक्टूबर 2025 तक आवंटित कर अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, CP डिवीजन में कनॉट प्लेस की मुख्य सड़कें और रेडियल रोड्स—जैसे Inner Circle, Middle Circle, Outer Circle, Radial Roads, Regal Compound Back Lane और Punchkuian Road—का रिसर्फ़ेसिंग कार्य ₹10.65 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

इस परियोजना से न केवल सड़क सतह की गुणवत्ता और टिकाऊपन बढ़ेगा, बल्कि रखरखाव लागत में भी कमी आएगी। नागरिकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव और सुगम शहरी गतिशीलता मिलेगी। श्री चहल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट राजधानी क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता और स्थायित्व प्रदान करेगा।

*NDMC एवं नवयुग स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम*

श्री चहल ने कहा कि NDMC और नवयुग स्कूलों की कक्षाओं (कक्षा 1 से 5) में IFP आधारित स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना में हार्डवेयर, CCTV कैमरे, डिजिटल शैक्षणिक कंटेंट, सर्वर सेटअप एवं आईटी असिस्टेंट की सुविधा शामिल होगी। शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा पाँच वर्षों तक की वारंटी सुविधा भी रहेगी। कुल 45 स्कूलों की 346 कक्षाओं में यह स्मार्ट क्लासरूम प्रणाली लगभग ₹7.83 करोड़ की लागत से विकसित की जाएगी।

श्री चहल ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के संकल्प के अनुरूप हैं और नई दिल्ली को एक आधुनिक, पर्यावरण–अनुकूल तथा नागरिक–केंद्रित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button