उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आनंद द्विवेदी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के घायल छात्रों से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में मिलकर हाल जाना

लखनऊ : बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स की मान्यता रद्द होने के बाद भी एडमिशन लेने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया था जिसमें अनेक छात्र घायल हुए थे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने घटना में घायल हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुँचकर हाल जाना । उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और यह विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी एबीवीपी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ है ।

आनंद द्विवेदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही भी मिले और घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि पुलिस द्वारा छात्रों के साथ किया गया कृत्य निंदनीय और पीड़ादायक है। इस अमानवीय कृत्य के लिए जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button