उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

24 अगस्त को शाहजहांपुर में जुटेंगे, प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारी नेता

इस वर्ष पचास हजार नए व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य : संजय गुप्ता

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश  अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 24 अगस्त, रविवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अपना गौरव पूर्ण 21 वर्ष पूर्ण कर रहा है.

उन्होंने बताया संगठन के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर 24 अगस्त ,रविवार को शाहजहांपुर में “व्यापारी महासम्मेलन”- “आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारी एवं व्यापारी नेता हिस्सा लेंगे तथा व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे तथा उन सभी समस्याओं का संकलन करके ज्ञापन तैयार किया जाएगा तथा वह ज्ञापन जिलों के जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा. श्री गुप्ता ने यह जानकारी एक पत्रकार वार्ता में दी.
उन्होंने बताया “व्यापारी महासम्मेलन” में जीएसटी की विसंगतियों, विदेशी ई-कॉमर्स कंपनी के कारण रिटेल ट्रेड पर दुष्प्रभाव, ई-कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी, ई-कॉमर्स एडवरटाइजिंग पॉलिसी, व्यापारी स्वास्थ्य बीमा,व्यापारी नीति आयोग, वॉटर टैक्स सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया 21वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 23 अगस्त ,शनिवार को राजधानी लखनऊ के निराला नगर स्थित जे सी गेस्ट हाउस पर “गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम ” का आयोजन किया गया है.
उन्होंने बताया स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित “गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम” में व्यापारियों की सेवा एवं सहायता करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संगठन के 40 पदाधिकारियों को “व्यापारी रत्न “सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.
उन्होंने कहा इक्कीस वर्षों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने प्रदेश के प्रमुख ,विश्वसनीय एवं ईमानदार संगठन के रूप में अपनी साख स्थापित की है तथा व्यापारियों की अनेक समस्याओं का समाधान कराने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 21 किलो लड्डू का केक काटा जाएगा तथा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
उन्होंने बताया आदर्श व्यापार मंडल ने इस वर्ष प्रदेश में 20000 नए व्यापारियों को सदस्य के रूप में जोड़ने में सफलता प्राप्त की है तथा इस वर्ष भी 50000 नए सदस्यों को प्रदेश से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल,नगर अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह नगर महामंत्री मोहित कपूर ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम , ट्रासग़ोमती प्रभारी मनीष पांडे ,प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, नगर उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button