उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोण्डा परिक्षेत्र और लखनऊ-टिकरी वाया मनकापुर रेलखण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण

लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने आज शाखाधिकारियों के साथ गोण्डा परिक्षेत्र और लखनऊ-टिकरी वाया मनकापुर रेलखण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अग्रवाल ने मोतीगंज, झिलाही, बरूआचक, मनकापुर और टिकरी स्टेशनों पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) आदि का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने गोण्डा लोको शेड में ओवरहालिंग, बोगी, पीपीआईओ अनुभाग, विद्युत रनिंग शेड के इंफ्रास्ट्रक्चर और लोको के रखरखाव व शेड्यूल अनुरक्षण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने लोको अनुरक्षण में सुरक्षा मानकों और तकनीकी बारीकियों पर अधिकारियों व सुपरवाइजरों से चर्चा की, साथ ही शेष पिट लाइनों के विद्युतीकरण और उपकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त, मण्डल रेल प्रबन्धक ने उपमण्डलीय रेलवे चिकित्सालय, आर.आर.आई. भवन, खानपान स्टाल, यात्री प्रतीक्षालय, यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों, फुट ओवर ब्रिज, और प्लेटफार्मों की साफ-सफाई का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, सुरक्षित रेल संचालन और स्टेशन की स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोतीगंज स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक  वाजिद अली और झिलाही स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक  प्रभाकर पाण्डेय को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button