राज्य एवं पुरातत्व निदेशालय लखनऊ द्वारा 20 अगस्त से 30 अगस्त तक 11 दिवसीय पुरातत्व अभिरूचि कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ द्वारा 20 से 30 अगस्त, 2025 तक 11 दिवसीय पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम का आयोजन पुरातत्व निदेशालय, छतर मंजिल परिसर, कैसरबाग, लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें न केवल उत्तर प्रदेश से अपितु देश की विभिन्न प्रदेश यथा-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, नई दिल्ली आदि से लोगों ने सहभागिता के लिए पंजीकरण कराया है। अब तक 550 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, किंतु अवसर प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर 300 प्रतिभागियों को प्रतिभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी राज्य पुरातत्व निदेशक रेनू द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारम्भ 20 अगस्त को उपराह्न 03ः00 बजे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ0 राकेश तिवारी, पूर्व महानिदेशक भारतीय पूरातत्व संरक्षण, नई दिल्ली द्वारा किया जायेगा।



