उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्व. राजीव गांधी  की 81वीं जयंती (सद्भावना दिवस) पर कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर लगेगा : डॉ. जियाराम वर्मा

लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. जियारमा वर्मा  एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ.आजाद बेग  ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन  मनीष श्रीवास्तव हिंदवी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुधा मिश्रा जी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उ.प्र. कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. जियराम वर्मा जी ने बताया कि कल  20 अगस्त 2025 को आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 81वीं जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ में चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा जिसमें गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं बच्चों एवं जरूरतमंदों को अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ-साथ दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ. जियाराम वर्मा ने बताया कि स्व.राजीव गांधी जी की जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर कल उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में लगभग 20 से 25 विशेषज्ञ डॉक्टर साथियों के द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ-साथ सभी पैथियों की दवाईयाँ जैसे एलोपैथी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी आदि का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित कर पार्टी के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए महादान किया जाएगा।

प्रेस वार्ता को आगे संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर डॉ. आजाद बेग ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की प्रथम वरीयता है इसलिए स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर चिकित्सा शिविर आयोजित होगा तत्पश्चात आगामी कुछ दिनों में पूरे प्रदेश के सभी जनपदों मुख्यालयों पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन सुनिश्चित कराया जायेगा।

डॉ. आजाद बेग ने वर्तमान समय में स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में पूर्ण रूप से विफल है। आप सभी ने देखा कि स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में कोराना काल में सरकार के मंत्री विधायक तक ऑक्सीजन एवं चिकित्सा अव्यवस्थाओं के चलते अपनी जान गवाँ चुके हैं और आम जनमानस की अनगिनत मौंते हुई वह भी किसी से छिपा नहीं है। अभी कुछ दिनों पूर्व जिला अस्पताल बिजनौर में एक मरीज का डायलिसिस चल रहा था और बिजली चली गई जनरेटर र्में इंधन नहीं था परिजनों द्वारा बार-बार जिला अस्पताल के स्वास्थ्य  अधिकारियों/कर्मचारियों के सामने गिडगिडाने के बावजूद भी किसी के कानों पर जूं तक नहीं रंेगी लिहाजा मरीज को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इन सब उदाहरणों से साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में स्वास्थ्य के नाम पर सेवाएं देना सरकार का केवल एक खोखला जुमला है।

डॉ.अजााद बेग ने कहा कि चिकित्सकों के हितों की रक्षा हेतु चिकित्सकों के लिए बेहतर कार्य स्थल, सुरक्षा, उचित वेतन और प्रशिक्षण के अवसर सुनिश्चित कराने के लिए भी चिकित्सा प्रकोष्ठ अपने चिकित्सक साथियों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर डॉ. आजाद बेग ने बताया कि उ0प्र0 में कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ का पुनर्गठन और संगठनात्मक ढाँचा स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में हमारा एक महत्वपूर्ण कदम होगा। चिकित्सकों एवं मरीजों के हितों की रक्षा के लिए एक रोडमैप तैयार कर हम संकल्पित हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए सुलभ सस्ती और गुणवत्तापूर्ण हो और चिकित्सा प्रकोष्ठ इस दिशा में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button