उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इज़राइली राजदूत भारत और प्रियंका गांधी से माफ़ी मांगे, सरकार उन्हें वापस भेजे : शाहनवाज़ आलम

नयी दिल्ली,  फिलिस्तीन में किए जा रहे जनसंहार की निंदा करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ़ इज़रायली राजदूत रेवेन आजर द्वारा की गयी टिप्पणी को भारतीय भावनाओं पर हमला बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने सरकार से इज़राइली राजदूत को वापस भेज देने की मांग की है.

शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी इज़राइली राज्य द्वारा फिलिस्तीनी अवाम के जनसंहार का सडक से लेकर संसद तक लगातार विरोध करने वाली पूरे दक्षिण एशिया की सबसे सशक्त आवाज़ हैं. उनके इस विरोध की जड़े भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन की उस महान विरासत में हैं जो हमेशा अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ़ न्याय और शांति के पक्ष में खड़ा रहता है. इसलिए इज़राइली राजदूत ने प्रियंका गांधी पर नहीं हमारे भारतीय मूल्यों पर नकारात्मक टिप्पणी की है जिसके बाद मोदी सरकार को उन्हें वापस भेज देना चाहिए.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि इज़राइली राजदूत शायद यह भूल गए कि प्रियंका गांधी के रगों में उस आयरन लेडी इंदिरा गांधी का खून बहता है जिन्होंने इज़राइल के आका अमरीका को भी उसकी औक़ात बता दी थी. इसलिए इज़राइल को भारत से तुरंत माफ़ी मांगते हुए अपने राजदूत को वापस बुला लेना चाहिए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button