उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

79 किलो लड्डू बांटकर जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने मनाया आजादी का जश्न

हजरतगंज में सजी जश्न ए आजादी की शानदार महफिल,बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

79 किलो लड्डू बांटकर जश्न ए आजादी ट्रस्ट ने मनाया आजादी का जश्न

कई धर्मगुरुओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ झ

लखनऊ । जश्न- ए -आजादी ट्रस्ट द्वारा हज़रतगंज स्थित हनुमान मंदिर के पास ध्वजारोहण किया गया।विभिन्न धर्म-गुरुओं की मौजूदगी में झंडा रोहण का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।झंडारोहण के इस कार्यक्रम में मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली,महंत दिब्यागिरी,मौलाना सुफियान,विनोद पंजाबी,वी बी पांडे,राहुल खन्ना,डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी,मौजूद रहे।झंडारोहण के उपरांत 79 किलों लड्डू का वितरण भी किया गया तथा आसमान में 79 तिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाए गए।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार होना चाहिए बस इसी भावना के साथ आज़ादी का उत्सव हम सब जोर शोर से मनाते है। ट्रस्ट की महामंत्री निगहत खान ने कहा कि हिन्दू,मुसलिम, सिख,ईसाई,जैन,बौद्ध,आदि सभी ने एक साथ मिलकर इस जश्न में शामिल होकर एकता और अखण्डता का संदेश दिया।इस राष्ट्रीय पर्व पर देश की खुशहाली और अमन शांति की दुआ भी की गई।

शाम को जश्ने आजादी ट्रस्ट द्वारा विभिन्न आयोजन करके भारत पर्व के रूप में बड़े ही हर्षौल्लास से हजरतगंज मल्टीलेवल पार्क के बाहर आजादी का जश्न मनाया गया।इस अवसर पर देश भक्ति के संगीत भरे माहौल में नृत्य कॉमेडी और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।इस अवसर पर देश के मशहूर जादूगर शाशा द्वारा जादू का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।अंतरराष्ट्रीय कॉमेडियन श्री अरशद खान ने दर्शकों को अपनी कॉमेडी के माध्यम से खूब हंसाया।देश भक्ति के तराने को सत्येंद्र आर्य,खातिब खान,पुष्पेंद्र सक्सेना,सलीम खान,मुस्कान खत्री आदि ने बहुत उत्साह पूर्वक गया तथा अलंकृत रावत तृषा शुक्ला सिया मिश्रा चित्रांश तथा आद्रिका ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।गुरुत्वक्ष म्यूजिक स्टूडियो द्वारा संगीत का बहुत ही अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,राज्यसभा सदस्य श्री दिनेश शर्मा मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान, चेयरपर्सन रजिया नवाज,कोषाध्यक्ष वामिक खान,मीडिया प्रभारी अब्दुल वहीद,संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद,संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने किया तथा आयोजन में आए हुए सभी अतिथियों का मुर्तुजा अली,वेद व्रत बाजपेई और कुदरत उल्ला खान ने तिरंगा पट्टी पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली कई विभूतियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह आजादी का त्यौहार हम बड़ी धूमधाम से मनाना चाहिए और इस मौके पर हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न हर्षौल्लास से मनाएं।
इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा ने लोगो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए जश्न ए आजादी ट्रस्ट के कार्यों की तारीफ की।पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश में एकता एवं अखंडता का संदेश देते हैं।
इस आयोजन में कवि वेदव्रत बाजपेई ने अपनी देश भक्ति की कविता से लोगो का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का संचालन,अब्दुल वहीद,वामिक खान,अरशद खान के द्वारा किया गया।इस अवसर पर सुशील दूबे, संजय सिंह,सलाहुदीन शीबु एडवोकेट, महेश दीक्षित,योग गुरु के डी मिश्रा,शालू सिंह,नजम अहसन, परवेज़ अख्तर,मो अतहर रज़ा,जमील मालिक,आफाक मंसूरी,अहसन,शहाबुद्दीन,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।इस आयोजन को सफ़ल बनाने में उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकेडमी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button