उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

79वें स्वतंत्रता दिवस पर फन रिपब्लिक मॉल में सशस्त्र सीमा बल का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), लखनऊ ने फन रिपब्लिक मॉल में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. एन.के. प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर कमांडेंट  विकास कुमार, कमांडेंट (संचार) श्री बपी दास, उप-कमांडेंट श्री राजकुमार, सहायक कमांडेंट श्री सुनील कुमार सहित SSB के वरिष्ठ अधिकारी एवं फन रिपब्लिक मॉल के महाप्रबंधक श्री अश्विनी सिंह, ईशान, अकबर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
SSB जैज़ बैंड ने देशभक्ति और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति से ऐसा माहौल बनाया कि हर ओर “हिंदुस्तान – हिंदुस्तान” गूंज उठा। संध्या का समापन राष्ट्रगान से हुआ।यह आयोजन 14 से 17 अगस्त तक चला, जिसमें –14 अगस्त: आर्मी-स्टाइल ऑब्स्टेकल सेटअप का उद्घाटन 15 अगस्त: लाइव देशभक्ति नृत्य व संगीत प्रस्तुतियाँ 17 अगस्त: बच्चों और युवाओं के लिए क्विज़ व इंटरएक्टिव गतिविधियाँ
फन रिपब्लिक मॉल के महाप्रबंधक श्री अश्विनी सिंह ने कहा –
“यह उत्सव हमारे लिए सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सैनिकों को श्रद्धांजलि और लखनऊवासियों के लिए गर्व का अवसर है। चार दिवसीय यह आयोजन हर उम्र के आगंतुकों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button