उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल यूनाइटेड ने धूमधाम से मनाया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड की उत्तर प्रदेश इकाई ने पूरे प्रदेश में 79वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया |इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के के त्रिपाठी ने झण्डा रोहन किया |

प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश की जनता के नाम अपने बधाई संदेश में कहा कि आजादी हर इंसान की जरूरत ही नहीं बल्कि हक है और इस आजादी को पाने के लिए और इसको कायम रखने के लिए हमने बहुत बड़ी कीमत चुकाई है ,अतः इसको सम्भाल कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है*| आज के युद्ध के इस दौर मे पूरी दुनिया शांति एवं स्थिरता के लिए गांधी के भारत की तरफ देख रही है |

इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ| *गोष्ठी का विषय “आज का भारत एवं समाजवाद” था |*
गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने किया संचालन प्रदेश महासचिव भैया हरि शंकर जी ने किया, मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र सिंह थे | गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ के के त्रिपाठी, सुभाष पाठक, कुँवर अजय सिंह, मनीष नंदन आदि ने अपने विचार रखते हुए आजादी के संघर्ष और उसके बाद के घटना क्रम को याद किया |किस तरह से भारतवर्ष मे समाजवादी चिंतन और आदोलन ने अपनी जगह बनाई और आपातकाल के समय मे किस तरह से समाजवादी आंदोलन को कुचला गया साथ में पूर्व रक्षा मंत्री एवं जदयू के पूर्व अध्यक्ष स्व. जॉर्ज फर्नांडिस ,डॉ लोहिया,अटल बिहारी वाजपेयी जी और उनके समकालीन नेताओं के योगदान को याद किया गया |  मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार के विकास माडल एवं उनके राजनीति में स्वच्छ एवं ईमानदार नेतृत्व की भी चर्चा हुई और युवाओ को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए आग्रह किया गया |

अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे जिसमें डॉ. अमित पाठक, गोपी चरण कनोंजिया, प्रदेश महासचिव राम किशोर वर्मा, डॉ आर ऐश वर्मा, शिव मोहन, विजेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव रामानुज शर्मा, जितेंद्र चौधरी, पप्पू यादव ,नासिर खान, ओ पी वर्मा आदि प्रमुख थे |

जदयू लखनऊ की जिला कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने किया

आज 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के जिला कार्यकारिणी का भी गठन जिला अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया धनंजय तिवारी एवं संजीव बाजपेयी को उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं निवेश सरना को महासचिव, बृजेश कुमार एवं वैभव सक्सेना, सरोजनी नगर विधान सभा अध्यक्ष विद्या शंकर शर्मा उपाध्यक्ष नितिन अवस्थी* आदि को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए |
प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त किया है कि जोश से भरी युवाओं से भरी कार्यकारिणी जदयू को नयी ऊचाईयां देगी और माननीय नीतीश कुमार जी के समाजवादी विचारधारा एवं सर्वागीण विकास का प्रचार एवं प्रसार करेंगे | मनीष श्रीवास्तव ने सबको बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी राजनीति एवं समाज-कल्याण से जुड़े हुए है और समाज को नयी दिशा दिखाने का काम करेंगे और लखनऊ में ताकतवर संगठन बनाने का काम करेंगे|

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button