उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ :  प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता हेतु दिए गए आवाहन “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत आज उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में अपर मण्डल रेल प्रबंधक सुश्री नीलिमा सिंह एवं  शूरवीर सिंह चौहान सहित सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर इस पुनीत पहल में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि* “वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, अपितु जीवनदायिनी छाया हैं। मातृशक्ति को समर्पित यह पहल हमें पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्व की याद दिलाती है। हमें अधिकाधिक वृक्षारोपण कर भावी पीढ़ी को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना होगा।”
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अभियान के अंतर्गत लखनऊ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालय परिसरों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्टेशन अधीक्षकों, अन्य विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय कर्मचारियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत अभियान के अंतर्गत समय-समय पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जो भविष्य में भी सतत रूप से जारी रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button