उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में ‘फीनिक्स पलासियो’ ने मनाया पांच साल पूरे करने का जश्न

लखनऊ : बीते पांच सालों में जिस एक नाम ने हर दिल में अपनी जगह बनाई है, वो है फीनिक्स पलासियो। 8 जुलाई को फीनिक्स पलासियो ने अपने पांच साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस ख़ास मौके पर मॉल में भव्य आयोजन हुआ, जिसमें मशहूर अभिनेत्री सांविका (पंचायत सीरीज़ फेम) की मौजूदगी ने उत्सव को और भी खास बना दिया।

इस मौके को खास बनाने के लिए केक कटिंग सेरेमनी की गई, जिसमें सांविका ने मॉल की टीम के साथ मिलकर केक काटा और उपस्थित दर्शकों के साथ अपनी ख़ुशियां साझा कीं। इसके बाद मॉल विज़िटर्स को संविका से मिलने, बातचीत करने और तस्वीरें खिंचवाने का सुनहरा अवसर मिला। मॉल के हर कोने में रौनक, कैमरों की चमक और तालियों की गूंज रही। इस अवसर पर बताया गया कि फीनिक्स में चल रहा ‘एवरी शॉपर इज़ अ विनर’ ऑफर 20 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके तहत ग्राहकों को उनके फेवरेट ब्रांड पर 70% तक की छूट मिलेगी। तथा ₹30,000 तक की शॉपिंग करने पर एक निश्चित उपहार मिलेगा तथा ₹10,000 की शॉपिंग करने पर विदेश घूमने का मौका मिल सकता है।

फीनिक्स पलासियो के पांच साल का यह सफ़र सिर्फ़ एक मॉल की कहानी नहीं है, बल्कि लखनऊ की बदलती लाइफस्टाइल, शानदार फैशन सेंस और शॉपिंग कल्चर का भी आईना बन चुका है। इन वर्षों में इस मॉल ने न सिर्फ़ शहरवासियों को बेहतरीन अनुभव दिया है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स को एक नई पहचान भी दी है।

पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए फीनिक्स मिल्स के रीटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, “फीनिक्स पलासियो की यह पांचवीं वर्षगांठ हमारे लिए सिर्फ़ एक तारीख नहीं, बल्कि भावनाओं से भरा हुआ अवसर है, वो भावनाएं जो हर विज़िटर की मुस्कान, हर रिटेल ब्रांड की तरक्की और हर आयोजन की ऊर्जा में बसती हैं। बीते पाँच सालों में हमने लखनऊ को सिर्फ़ एक मॉल नहीं, बल्कि शॉपिंग का ज़बर्दस्त अनुभव दिया है। हम अपने ग्राहकों, साझेदारों और पूरे शहर का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस सफर को यादगार बनाया।”

फीनिक्स पलासियो की पांचवीं वर्षगांठ का यह आयोजन न केवल ब्रांड की सफलता की कहानी कहता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह एक शॉपिंग डेस्टिनेशन शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक धड़कनों से जुड़कर शहर का हिस्सा बन जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button