उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का भाजपा द्वारा कार्यालय निर्माण पर बयान उनकी ओछी अपरिपक्व सोच को दर्शाता है : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का भाजपा द्वारा कार्यालय निर्माण पर बयान उनकी ओछी अपरिपक्व सोच को दर्शाता है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि किसी भी संगठन में कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और वह कार्यकर्ता निर्माण की भूमी बनते हैं पर वर्तमान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की मुश्किल यह है कि वह एक ऐसी पार्टी से आते हैं जिसकी राजनीतिक भूमी साफ हो चुकी है और दशकों से जिला स्तर पर संगठन ही नही हैं तो कार्यालय की वो क्या सोचें।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि देवेन्द्र यादव के भाजपा के कार्यालय के विरोध का एक बड़ा कारण यह भी है की उन्होने अपने नेताओं को कार्यालय बनाते नही अपने नेशनल हेराल्ड जैसे भवनों को बेच कर खाते देखा है।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button