उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आतिशी मार्लेना का बयान अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान पेंशन वितरण में हुए घोटाले पर लीपापोती करने का प्रयास है : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि असहाय महिला पेंशन पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना का ब्यान अपनी एवं अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान पेंशन वितरण में दस साल में प्रति वर्ष हुए रूपए दो सौ करोड़ से अधिक के घोटाले पर लीपापोती करने का प्रयास है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाने से पहले सुश्री आतिशी मार्लेना दिल्ली वालों को जवाब दें की जांच में 60 हजार से अधिक पेंशनधारी महिलाएं पंजीकृत गृह पते पर क्यों नही मिलीं और क्यों हजारों डुप्लीकेट पेंशन के मामले पकड़े गये हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली की  रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में वर्तमान से भी बहुत अधिक असहाय महिलाओं को पेंशन देने को तैयार है पर सरकार एक भी फर्जी पेंशन नही जारी होने देगी।

–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button