उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा विधायक चन्द्रभानु पासवान के कैम्प कार्यालय व आवास का उद्घाटन 

मिल्कीपुर : भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान के नए कैंप कार्यालय का गृह प्रवेश सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यालय मिल्कीपुर के डीली गिरिधर में रायबरेली-अयोध्या हाईवे के पास व्यापार भवन में स्थित है।

समारोह सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन और सुंदरकांड का पाठ किया गया। विधायक और उनकी पत्नी कंचन पासवान ने पूजन में भाग लिया। कंचन पासवान जिला पंचायत सदस्य हैं।”

विधायक पासवान ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए यह कार्यालय खोला गया है। हाईवे के किनारे स्थित होने से लोग आसानी से अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे। कार्यालय तहसील से मात्र 5 किलोमीटर दूर है। पहले लोगों को विधायक से मिलने रुदौली के परसौली जाना पड़ता था।

यह कार्यालय पहले विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव कार्यालय के रूप में प्रयोग किया जाता था। अब इसे स्थायी कैंप कार्यालय बना दिया गया है।

समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक प्रमुख थे। बाबा रामलखन दास, कृष्ण कुमार पाण्डेय, चंद्रबली सिंह, अशोक कसौधन समेत कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button