उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : 137 कॉम्पोज़िट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (टेरीटोरियल आर्मी) 39 गोरखा राइफल्स की गौमती टास्क फोर्स द्वारा लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, गार्डन सिटी डीएलएफ में वन महोत्सव सप्ताह (01–07 जुलाई 2025) के अंतर्गत पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ. एस.पी. सिंह, सूबेदार महेश कुमार, नायक सूबेदार कस्तूरी लाल, प्रधानाचार्य नवनीत कौर, समाज सेवी आर. डी. मौर्या, बटालियन के अन्य पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और विद्यालय परिसर में पौधारोपण करके वन महोत्सव मनाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर टास्क फोर्स के अधिकारियों ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया और पेड़ों की महत्ता, जैव विविधता एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में माननीय सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। हमें अधिक से अधिक पौधारोपण कर न केवल अपने विद्यालय और घरों को हरित बनाना है, बल्कि अपने समाज को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े परिवर्तन की नींव रखते हैं।
छात्रों ने अपने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने टास्क फोर्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के तहत गौमती नदी के पुनर्जीवन हेतु चलाए जा रहे जनसहभागिता आधारित अभियानों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button