उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का विद्यालयों के मर्जर सम्बन्धी शासन के आदेश के विरुद्ध प्रदेश व्यापी आंदोलन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संध के प्रादेशिक नेतृत्व द्वारा दिया गया समर्थन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.आर.पी. मिश्र तथा महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक* संघ के आवाहन पर प्रदेश व्यापी संघर्ष किया जा रहा है। 06 जुलाई को ट्विटर अभियान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा द्वारा चलाया गया जिसमें लाखों शिक्षक सम्मिलित हुए और 08 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयोें में धरना आयोजित किया गया है।
प्रदेशव्यापी संघर्ष को समर्थन देने के लिए प्रदेशीय नेतृत्व की ओर से अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा 04 जुलाई, 2025 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शासन के विद्यालयों के मर्जर सम्बन्धी आदेश के विरुद्ध किए जा रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन को समर्थन दिया गया है और प्रदेश के सभी जनपद इकाइयों को ट्विटर अभियान के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर  08 जुलाई, 2025 को धरना में सम्मिलित होने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दिनांक 08 जुलाई, 2025 को आयोजित धरना में सम्मिलित होकर शिक्षक एकता को मजबूत करें।
लखनऊ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित धरना में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, सदस्य राज्य कार्यकारिणी डा. मीता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय -व्यय निरीक्षक आलोेक पाठक सहित जनपद के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button