उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मलिन बस्ती में आयोजन, स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी

दादी नानी की कहानी में मिला सफलता का राज

लखनऊ। दादी नानी की कहानी श्रृंखला में शुक्रवार को बच्चों ने सफलता का राज जाना। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा आलमनगर की पूर्वी दीन खेड़ा मलिन बस्ती में लव ब्रिज केयर फाउण्डेशन के अनौपचारिक शिक्षण केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को सफलता के सूत्र दिये।

कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजन खेल और कठिन वाक्यों के उच्चारण अभ्यास से हुई। रोचक कथानक के माध्यम से एक गुरु ने अपने शिष्य को पानी में डुबाने और शिष्य की बचने की छटपटाहट का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समझाया गया कि लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण के बिना सफलता नहीं मिलेगी। छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे मेहनत करें और काम में सफल होकर अपने माता-पिता और देश का नाम ऊंचा करें। बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी गई। समाजसेवी इंजी. उज्ज्वल सक्सेना ने केन्द्र की गतिविधियां बताते हुए कहा कि हमारे दो केन्द्र संचालित हैं जहां आने वाले अधिकांश बच्चे दिहाड़ी मजदूरों व अल्प आय वर्ग परिवारों के हैं। क्षेत्र के मजदूर परिवार बच्चों को पढ़ाने के पक्ष में नहीं रहते हैं किन्तु उन्हें मोटिवेट कर इन केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी, लोक कथा प्रभारी शम्भूशरण वर्मा, डा. एस.के.गोपाल, गौरव गुप्ता सहित अनौपचारिक शिक्षण केन्द्र की प्रभारी शाजिया बानो, पलक, शिवम व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button