मुख्यमंत्री के गृह नगर गोरखपुर में जीरो टॉलरेंस का दावा हुआ टॉय टॉय फिस्स, भ्रष्टाचार चरम पर
गोरखपुर के तहसीलदार के न्यायालय कार्यालय में खुलेआम रिश्वतखोरी

गोरखपुर : रिटायर्ड होने की उम्र में न्यायालय तहसीलदार/मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उनके ही पेशकार के द्वारा नोट की मोटी गड्डियां लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.हालांकि यह वीडियो तत्काल का नही है, वर्तमान समय उपरोक्त पेशकार जिला अधिकारी कार्यालय से अटैच हुआ.वायरल वीडियो में जमीनी काम एवं दस्तावेजों पर नाम चढ़वाने के लिए युवक तहसीलदार के पेशकार को दो बार मोटी गड्डियां देते नज़र आ रहा है.
जहां एक तरफ डंके की चोट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के जड़ को उत्तर प्रदेश में उखाड़ फेंकने की बात करते हैं वहीं तहसीलदार सदर की अनुपस्थिति में उनके पेशकार ही विभाग को जमकर चूना लगा रहा था.
वायरल वीडियो में साफ -साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक द्वारा आरोपी पेशकार दो बार नोटों की गड्डियां काम करने के एवज में ले रहा है,जिसको आप साफ- साफ देख सकते हैं।वायरल वीडियो को तहसीलदार सदर के पूर्व पेशकार विनय सिंह ने खण्डन किया है कि मेरा वीडियो नहीं है.मामला न्यायालय तहसीलदार/ मजिस्ट्रेट गोरखपुर के कार्यालय का जो जमकर वायरल हो रहा है.



