उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सर्प दंश से महिला की मौत

रिपोर्ट – परमानन्द दुबे
गोरखपुर। झंगहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पूर्णाहा में 18 नवंबर की सुबह करीब 4:00 बजे आशा देवी पत्नी श्रवण हरिजन सो रही थी. तभी अचानक आशा देवी को सांप ने काट दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आशा देवी के पांच बच्चे हैं जिनमें तीन बच्चियों एवं दो लड़के जो नाबालिक हैं। झंगहा पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



