अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेंगा अनुसूचित समाज

लखनऊ : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा मंडल स्तर पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी के संबंध में हलवासीया कोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए योग कार्यक्रम प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने योग का साक्षात्कार पूरे विश्व से कराया है। योग मन मस्तिष्क और शरीर को एकाकर करने का कार्य करता है योग हमारे भारत की संस्कृति का प्रतीक है।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस बार योग दिवस पर अंबेडकर पार्क गोमतीनगर में एक बृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग सम्मिलित होंगे। अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में लखनऊ की विभिन्न बस्तियों से और आसपास के जिले से भी बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग सहभागिता कर रहे हैं। धर्मपाल सिंह सहित अनुसूचित समाज के वरिष्ठ नेतागण भी योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को हम सभी मिलकर एक भारत समृद्ध भारत और “योग फार वन अर्थ वन हेल्थ” की थीम पर भव्यता के साथ मना रहे है।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जी के दिशा निर्देशन में पूर्व में भी अंबेडकर दिवस पर अनुसूचित समाज प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी, अंबेडकर मैराथन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। योग दिवस के अवसर पर भी प्रधानमंत्री जी के “एक भारत समरस भारत” के भाव के साथ 21 जून को प्रातः 6:00 बजे अंबेडकर पार्क में योग कार्यक्रम के लिए जुटेगे।
अनुसूचित समाज के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र की सभा में प्रस्ताव रखा था जिसके बाद 21 जून 2015 में हम सब ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया। प्रधानमंत्री जी के विचार है कि योग के माध्यम से सभी स्वस्थ रहें क्योंकि स्वस्थ तन और मन से ही व्यक्ति स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। योग के माध्यम से हम निरोगी रह सकते हैं। मै पूरे अनुसूचित समाज से आवाहन करता हूं कि सपरिवार योग कार्यक्रम में हिस्सा ले।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों में वृहद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कैंट मंडल 2 के समर विहार पार्क में सम्मिलित होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय सहित सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी विभिन्न मंडलों में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम आयोजन के लिए स्थान, योग प्रशिक्षक और अन्य सभी आवश्यक तैयारी पूरी की जा चुकी हैं।
प्रेस वार्ता में लखनऊ महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि,मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष विपिन सोनकर, सुधीर हलवासिया, घनश्याम अग्रवाल, प्रियंक आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।



