उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बिजली विभाग की लापरवाही से गई भैंस जान

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल में वार्ड नंबर 4 सिकड़िया टोला निवासी विंध्याचल यादव पुत्र स्व.बृजलाल यादव की भैंस का बिजली से करेन्ट लगने से सुबह लगभग 4.30 बजे हुई मौत,पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मेरी लाईट दो दिन पूर्व से खराब चल रही थी जिसकी शिकायत हमने उनवल पावरहाउस पर की थी पर कोई कर्मचारी उसे ठीक करने नही आया।अगर समय से ठीक हो गया होता तो हमारी भैंस नही मरती उसके पेट मे 9 माह का बच्चा भी है।

वही विद्युत विभाग के जेई अतुल राय ने बताया कि भैंस की मौत करेन्ट लगने की शुचिता मिलते ही अपने दो कर्मचारियों को वहाँ भेज पता किया तो वहाँ किसी भी पोल में लाईट नही उतर रही हैं फिर भी फिर भी मैंने भैंस के पोस्टमॉर्टम के लिए कह दीया है अगर उसकी मौत करेन्ट लगने से हुई होगी तो जो भी मुआवजा बनेगा उसे मिलेगा।

Related Articles

Back to top button