उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ओला इलेक्ट्रिक ने अयोध्या में रोडस्टर X की डिलीवरी शुरू की

अयोध्या : भारत की सबसे बड़ी EV कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आज अयोध्या में अपनी रोडस्टर एक्स मोटरसाइकिलों की डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने अपने राइड द फ्यूचर अभियान के तहत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए ₹10,000 मूल्य के ऑफर की भी घोषणा की। इन्हें एक्सटेंडेड वारंटी, मूवओएस+ और आवश्यक देखभाल फ्री में मिलेगी।

रोडस्टर एक्स सीरीज में मिड-ड्राइव मोटर है जो परफॉरमेंस और सेफ्टी को बढ़ाती है। रोडस्टर सीरीज के पावरट्रेन में चेन ड्राइव और एक इंटीग्रेटेड MCU भी है। ये टॉर्क को आराम से ट्रांसफर करता है। इससे बेहतर एक्सीलरेशन यानी, त्वरण और रेंज मिलती है। रोडस्टर एक्स सीरीज की मोटरसाइकिलों में फ्लैट केबल भी हैं। ये इंडस्ट्री फर्स्ट इनोवेशन है यानी इसका इस्तेमाल बाइक इंडस्ट्री में पहली बार किया गया है। ये केबल्स बाइक को हल्का बनाते हैं, जगह बचाते हैं, और थर्मल परफॉरमेंस को बढ़ाते हैं। यानी गर्मी को बेहतर तरीके से हैंडल करते हैं। इससे बाइक ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद बनती है।
ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन और एमडी भाविश अग्रवाल ने कहा, “स्कूटर तो बस शुरुआत थी। रोडस्टर एक्स मोटरसाइकिलिंग सेगमेंट में हमारी एंट्री को चिह्नित करने वाली एक साहसिक छलांग है। रोडस्टर एक्स को भारत में एक ऐसी पीढ़ी के लिए डिज़ाइन, इंजीनियर और निर्मित किया गया है, जो भविष्य की बाइक चलाना चाहते हैं। आज से शुरू होने वाली डिलीवरी के साथ, रोडस्टर एक्स टू व्हीलर कैटेगरी में EV की वास्तविक क्षमता को अनलॉक करेगी। EV अपनाने और #EndICEAge में प्रवेश को गति भी देगी।”
रोडस्टर X सीरीज मोटरसाइकिल की टेक्नोलॉजी इसे बाकियों से अलग बनाती हैं। इसमें सिंगल ABS के साथ सेगमेंट में पहली बार पेटेंट की गई ब्रेक-बाय-वायर तकनीक और एडवांस्ड रीजनरेशन, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स मोड जैसे स्मार्ट मूवओएस 5 फीचर हैं। रोडस्टर एक्स सीरीज का बैटरी सिस्टम IP67 वाटरप्रूफ है। इसे डस्ट-प्रूफ़ सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसमें एडवांस्ड वायर बॉन्डिंग तकनीक और आसान मेंटेनेंस के लिए सर्विसेबल बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) दिया गया है।
रोडस्टर एक्स सीरीज की कीमतें क्रमशः ₹99,999, ₹1,09,999 और ₹1,24,999 से शुरू होती हैं, जो रोडस्टर एक्स 2.5kWh, 3.5kWh और 4.5 kWh के लिए हैं।

Related Articles

Back to top button