उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
60 हजार युवाओं को नौकरी देकर बीजेपी अपनी उपलब्धि गिना रही है, जबकि करोड़ों युवा अब भी बेरोजगार हैं : लोकदल
दो करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली सरकार ने मात्र 60 हजार भर्तियाँ कर युवाओं के साथ धोखा

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने पर्ची, खर्ची, भर्ती के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहां है कि सरकार के 8 वर्ष हो गए हैं जो देश युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर धोखा है,देश की जनता को हर वर्ष दो करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली सरकार के दावे अब खोखले साबित हुए, वास्तविकता यह है कि इतने बड़े वादे के बावजूद अब तक मात्र 60 हजार युवाओं को ही सरकारी नौकरी
दी है,दो करोड़ नौकरी का वादा करके, मात्र 60 हजार नौकरियों पर जश्न मना रही है बीजेपी! नौकरियों पर खुश होने वाली सरकार यह भूल गई कि वादा दो करोड़ का था, युवाओं को नौकरी देकर बीजेपी अपनी उपलब्धि भले ही गिना रही है, जबकि करोड़ों युवा अब भी बेरोजगार हैं।



