उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

साहित्य साधक साहित्यिक संस्थान द्वारा वरिष्ठ कवि संजीव मिश्र “व्योम ” सम्मानित

लखीमपुर (खीरी ) : साहित्य साधक सामाजिक ,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की जून माह की मासिक काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन जिलाअध्यक्षा डा स्वाति पाण्डेय प्रीत के निवास 72, काशी नगर लखीमपुर खीरी में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र तिवारी “कंटक” ने की । विशिष्ट अतिथि हास्य पुरोधा कमलेश धुरंधर रहे ।

संस्था द्वारा दिया जाने वाला मासिक साहित्य साधक अर्श सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार संजीव मिश्रा “व्योम” को प्रदान किया गया । समारोह का कुशल संचालन शायर जनार्दन पाण्डेय ‘नाचीज” ने किया। सभी मंचस्थ मनीषियों सहित डाॅ० स्वाति पाण्डेय, “”प्रीत””, अनूप त्रिपाठी आदि ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन किया। कंटक जी द्वारा वाणी वंदना के सुमधुर वाचन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम मे कवि मनीषियों ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। गोष्ठी में सम्मानित संजीव मिश्र ” व्योम ” ने दुख तुम दुखी मत होना ,जब मिले न कोई ठिकाना मित्र मेरे पास तुम चले आना पढ़ा । कमलेश धुरंधर ने ‘कविता है तो आज जिंदा है ,वरना कब के मर गये होते ‘ पढ़ा। राजेंद्र तिवारी कंटक ने मेटी आँखों से जब दूर तुम हो गये ,गीत लिखने पर मजबूर हम हो गये ‘ गीत पढ़ कर समां बाधं दिया । डॉ स्वाति पांडेय “प्रीत” ने “पोर पकड़ के तात का, चलने का हो ज्ञान,कर्म करे फिर नेक हम , पाए नित सम्मान पढ़ा। साथ ही पितृ दिवस पर पिता को समर्पित छन्द पढ़ कर सभी को भावुक कर दिया । जनार्दन पाण्डेय ‘नाचीज’ ने ‘दुनिया मे सब छोड़र तप करने के बाद मिले ऐसा स्वर्ग नरक में जाए जो मरने के बाद मिले ‘। महेश जायसवाल ने “व्यव्हार आचरण की बात कुछ न पुछिए , मोबाइली संस्कृति पर सब कुरबान हो गया ” पढा। डॉ आलोक मिश्रा ने श्रृंगार गीत सुना कर सबका मन मोह् लिया । अनूप त्रिपाठी ने ‘ हम भारत के वंशज है यारों ,बचपन सिंहो से खेला है ‘ पढ़ा । ओज कवि कुलदीप समर ने जोशीला काव्य पाठ किया । इसके अतिरिक्त गोष्ठी मे आए अनंय कवियों ने अपने गीत गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया। अंत मे राजेन्द्र तिवारी कंटक ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम मे अक्षरा पांडेय, राम टहल वर्मा ,नरेश वर्मा , डी एन मालपानी , अमित पाण्डेय , दिव्या गुप्ता आदि उपस्थित रहे । संस्था की ओर से डॉ. रघुनन्दन ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button