राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में शोक सभा कर दी गयी विमान हादसे में मृतक दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे की अध्यक्षता में रालोद पदाधिकारियों द्वारा अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गये लोगो के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया गया और एक शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि वह दिवंगत आत्माओं की शान्ति एवं परिजनों को अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में पूर्व मंत्री अवधपाल यादव तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डाॅ0 सुरेश यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि विमान हादसे से बहुत दुखी हूँ। गुजरात के अहमदाबाद मे गुरुवार को हुये विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। हम विमान में सवार सभी प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।
शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, पी.के. पाठक, सत्यप्रकाश तिवारी, रविन्द्र मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।



