उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री श्याम मन्दिर में 31 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ :  बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन लखनऊ महानगर युवा इकाई एवं श्री श्याम परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि अजय गुप्ता प्रदेश महामंत्री इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन उत्तर प्रदेश द्वारा रिबन काट किया गया।

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आई.वी.एफ.)उत्तर प्रदेश युवा महामंत्री अनुराग साहू बताया कि शिविर का आयोजन इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया। श्री श्याम परिवार महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होकर अपराह्न 12 बजे तक स्वैच्छिक शिविर का आयोजित किया गया जिसमें 31 लोगों ने रक्तदान कर बने महादानी।
मनीष अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में युवा मारवाड़ी लखनऊ शाखा के सहयोगी संस्था रूप में जुड़ी जिनके सदस्यों ने सबसे ज्यादा रक्तदान किया ।

रक्तदाताओं में अमित, आनंद, विशेष गोयल, राजेश लाथ, अंजू लाथ, प्रेम अग्रवाल, डॉ सुयांश अग्रवाल, प्रमेश मित्तल, अमोल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, तनुल गर्ग, मंजरी टेकरीवाल, प्रकाश चंद्र, राज राजपूत, उमा शर्मा, सचिन कंछल, अजय, पद्म जैन,आशीष अग्रवाल, अनुराग साहू, मनीष अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता, अभिषेक मित्तल, राजू साहू, अभिनव गुप्ता, रोहित जायसवाल, संदीप वर्मा, तन्मय, रामू गुप्ता ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Related Articles

Back to top button