उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी,उत्तर रेलवे, पंकज कुमार सिंह द्वारा लखनऊ स्टेशन का सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण

लखनऊ :  प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, उत्तर रेलवे,  पंकज सिंह का मुख्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण कार्यक्रम के तहत लखनऊ स्टेशन पर आगमन हुआ l उन्होंने अपर मण्डल रेल प्रबंधक,लखनऊ,  नीलिमा सिंह, मुख्य संरक्षा अधिकारी,  समर्थ गुप्ता, स्टेशन डायरेक्टर, श्री प्रशान्त कुमार एवं लखनऊ मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण किया l टीम द्वारा सबसे पहले गार्ड लॉबी का निरीक्षण किया गया जिसमे ट्रेन परिचालन के दौरान प्रयोग में लाने वाले उपकरण जैसे वॉकी-टॉकी एफ.एस.डी. एवं कार्यालय रिकॉर्ड रजिस्टर की जांच की गई एवं कर्मचारियों से संवाद कर ट्रेन परिचालन के समय बरती जाने वाली सावधानी के बारे मे जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए l इसके पश्चात स्टेशन पर पावर केबिन में पहुंचकर रेल संचालन की कार्य प्रणाली को देखा और संबंधितों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के अगले क्रम मे सेकंड एन्ट्री को ओर स्थित रनिंग रूम को देखा एवं संरक्षा कैटेगरी के कर्मचारियों के साथ संवाद किया l इस संवाद मे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों से आए संरक्षा कैटेगरी के लगभग 60-65 कर्मचारियों यथा पॉइंट्समेन, सिग्नल विभाग, लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजरो के साथ प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी/उत्तर रेलवे,  पंकज सिंह ने सेफ्टी ऑडिट से सम्बंधित विषयों पर संवाद किया। निरीक्षण के अगले क्रम मे टीम द्वारा लखनऊ यार्ड का निरक्षण किया गया जिसमे यार्ड क्षेत्र में प्वाइंट्स एवं क्रॉसिंग की स्थिति का बारीकी से निरक्षण किया गया।

प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को “संरक्षा सर्वोपरि” के मूलमंत्र का अनुसरण करते हुए संरक्षा सम्बन्धी सभी नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए कार्य करने की बात कही I उन्होंने संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता एवं सावधानी बरतते हुए कार्य करने हेतु प्रेरित किया I

 

Related Articles

Back to top button