उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार पर मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब का भण्डारा आयोजित

लखनऊ : ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर एवम अंतिम मंगलवार को मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा क्लब कार्यालय, विकासदीप बिल्डिंग परिसर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जो धार्मिक आस्था एवं सेवा भाव से ओतप्रोत रहा, जिसमें बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की संयोजक मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि विगत 14 वर्षो से इस भंडारे का आयोजन होता आ रहा है। इससे पूर्व मीडिया फ़ोटोग्राफर्स क्लब के संस्थापक अध्यक्ष स्मृतिशेष एस एम पारी के नेतृत्व में इसका आयोजन होता रहा है। जिसमे क्लब से जुड़े लोगों के अलावा आमजन ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया की इस बार का भंडारा ऑपरेशन सिंदूर एवम शहीदों की याद में आयोजित किया गया। अध्यक्ष संजीव गोसाईं ने बताया कि भंडारे में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रवक्ता कांग्रेस अंशु अवस्थी,समाज वादी पार्टी के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, मीडिया प्रभारी सोनू यादव, मीडिया प्रभाग के मधुकर त्रिवेदी, प्रदीप शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश महासचिव नम्रता शुक्ला,राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन सुरक्षा परिषद व पूर्व ओएसडी मायावती गंगाराम अंबेडकर, डीआईजी राजीव मल्होत्रा,डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव, डीएसपी सौम्या पांडे, पूर्व आईएएस एवम् दर्जा प्राप्त मंत्री भाजपा सुधाकर त्रिपाठी, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, समाजसेवी मुरलीधर आहूजा, वासुदेव चावला, पूर्व पार्षद व दर्जा प्राप्त मंत्री नानक चंद्र, पूर्व मंत्री दर्जा प्रपात समाजवादी पार्टी राजेश यादव,डॉ. उमंग खन्ना, पूर्व महिला क्रिकेटर निगहत खान, वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह, रिजवान खान, अभिषेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों के अलावा छायाकार मनोज छाबडा, नन्द कुमार सिंह, सुशील सहाय, रंगनाथ तिवारी, हृदेश चंदेल, अनिल सैनी,सज्जाद बाकर, ज़रगाम हैदर, arsसोमेश् गुहा सहित बड़ी संख्या में क्लब व आमजन ने भंडारे में शिरकत की।

Related Articles

Back to top button