उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर चार स्थानों पर की वॉटर कूलर व्यवस्था, वृक्षारोपण किया

लखनऊ : श्री श्याम परिवार द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ महानगर में चार स्थानों पर वॉटर कूलर लगाने एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बाबूगंज स्थित रामाधीन सिंग इण्टर कॉलेज में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा के साथ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, अनुराग साहू, आशीष अग्रवाल, प्रियंक गुप्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक डॉ नीरज बोरा ने प्रबंधक शुभम सिंह, प्रिंसिपल डॉ शिव कुमार गुप्ता, शिक्षक राजीव गुप्ता को वॉटर कूलर देकर दिया। श्री श्याम परिवार महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम परिवार सदस्य विनोद अग्रवाल ने दो वाटर कूलर एवं एक अवधेश अग्रवाल द्वारा दिया जिसे लखनऊ महानगर कोतवाली, हजरतगंज थाना परिक्षेत्र में लगाने को दिया गया है ।

रामाधीन सिंह इण्टर कालेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर विधायक डॉ नीरज बोरा ने फलदायी पौधा को रोपण किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रबंधक सूरज वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, अंकुश बाजपेई, लखनऊ आईवीएफ युवा अध्यक्ष प्रियंक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिला प्रतिनिधि ऋषि कपूर, सोनू जायसवाल, पुन्नी वर्मा, उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button