उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
दाऊ जी सेवा संस्थान की सचिव एवं समाज सेविका ममता पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने पार्टी मुख्यालय पर दाऊ जी सेवा संस्थान की सचिव एवं समाज सेविका ममता पाण्डेय को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश सचिव सुजाता चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने भारत रत्न एवं किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।


