उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

’जीवन समय से ज्यादा मूल्यवान है, रूकें, समपार को पार करने में सावधानी बरतें’’

’’अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस (ILCAD)-2025’’

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में  05 जून 2025 को ‘अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस’ के अवसर पर रेलवे समपारों पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जन-सामान्य में जागरूकता पैदा करने के लिये मण्डल के सभी रेल खण्डों पर अनारक्षित समपारों तथा विभिन्न स्टेशनों के समीपवर्ती गावों में यातायात, इन्जीनियरिंग, यांत्रिक, सिगनल विभाग के निरीक्षकों/पर्यवेक्षकों/रेलवे सुरक्षा बल की देख-रेख में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा।

इस दौरान रेलवे समपार को पार करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बैनर, पोस्टर, पम्पलेट व हैण्ड बिल के माध्यम से लोगों को समपारों पर सतर्कता अपनाने से सम्बन्धित नियमों तथा विशेष रुप से ईयर फोन लगाकर समपार पार करने के खतरों के बारे में नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूक भी किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button