उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय (इंडोर हॉस्पिटल) मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : “विश्व तंबाकू निषेध दिवस” (World No Tobacco Day) के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के चिकित्सालय में एक सेमिनार सह जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू जनित बीमारियों, उसके दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक-स्वास्थ्यगत नुकसानों के प्रति जागरूकता फैलाना था । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी सहित मंडल चिकित्सालय के अन्य डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने तंबाकू सेवन से होने वाले हृदय रोग, कैंसर, श्वास रोगों तथा अन्य दीर्घकालिक बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तंबाकू न केवल उपभोक्ता को हानि पहुँचाता है, बल्कि परिवार व समाज पर भी इसके गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। इस मौके पर चिकित्सकों ने सभी रेलकर्मियों और उनके परिजनों से अपील की कि वे तंबाकू का सेवन न करें तथा दूसरों को भी इसके विरुद्ध प्रेरित करें।

उत्तर रेलवे स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि स्वस्थ, जागरूक एवं नशा-मुक्त समाज की स्थापना में योगदान दिया जा सके।

Related Articles

Back to top button