उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शांतनु सिंह एवं मांडवी परिणय

आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश धर्मपत्नी नारा ब्राह्मणी के साथ समारोह में हुए शामिल

लखनऊ : बीते दिवस गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट में शांतनु सिंह एवं कु.मांडवी के विवाह समारोह के शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश सरकार के मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री,  नारा लोकेश (पुत्र, मुख्यमंत्री  एन. चंद्रबाबू नायडू) ने अपनी धर्मपत्नी  नारा ब्राह्मणी के साथ समारोह में विशेष उपस्थिति दर्ज करायी।
यह अवसर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा क्योंकि वधूवरों में से शांतनु सिंह, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या के निवासी हैं, वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिभाशाली एवं प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने अपने करियर की शुरुआत प्रसिद्ध चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव से की थी। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे तृणमूल कांग्रेस को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई। यही नहीं उन्होंने आंध्र प्रदेश में वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान में भी रणनीतिक योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को सत्ता मिली।
हाल ही में सम्पन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी शांतनु सिंह की रणनीति निर्णायक सिद्ध हुई और चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में तेलुगु देशम पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ।
वर्तमान में श्री सिंह उत्तर प्रदेश के एक उभरते हुए युवा रणनीतिकार के रूप में व्यापक पहचान प्राप्त कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट, लखनऊ
अवसर:  शांतनु सिंह एवं कु. मांडवी का विवाह समारोह
विशिष्ट अतिथि: आंध्र प्रदेश सरकार के मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, नारा लोकेश (पुत्र, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू), जिन्होंने अपनी धर्मपत्नी  नारा ब्राह्मणी के साथ समारोह में सहभागिता की

Related Articles

Back to top button