मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण

लखनऊ : मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा आज 23 मई को मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का दौरा कर कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने विशेष रूप से महिला कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को समझा तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रेरक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार किया गया।
निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने सभी शाखाओं में कार्य के डिजिटलीकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा कार्यालय की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों दोनों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर मण्डल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l



