पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा संवाद संगोष्ठी आयोजित

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में आज मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) रजनीश गुप्ता एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया तथा शाखाधिकारियों की उपस्थिति में ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल ने ट्रेन संचालन के दौरान लखनऊ मण्डल के गोरखपुर परिक्षेत्र सेे जुड़े ’फ्रंटलाइन संरक्षा स्टाफ’ स्टेशन अधीक्षक, यातायात निरीक्षक, लोको निरीक्षक, लोको पायलट, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पीवे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/विद्युत, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/टीआरडी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/सिगनल एवं दूरसंचार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/समाडि तथा मेंन्टेनेंस कर्मचारियों के साथ उनकी दैनिक कामकाज में आने वाली दिक्कतों, जैसे ट्रैक एवं सिग्नल अनुरक्षण, पावर ब्लॉक व ट्रेन संचलन से संबंधित मुद्दे तथा संरक्षा नियमावली के उपयोग आदि पर चर्चा की गयी।
मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने उपस्थित शाखाधिकारियों एवं सुपरवाइजरांे से संवाद स्थापित करते हुए उनसे कार्य की स्थिति में तथा ट्रेन संचालन में समग्र संरक्षा में सुधार के लिए सुझावों पर सार्थक विमर्श किया। उन्होंने अनुरक्षण के दौरान संरक्षा सावधानियों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल ने उपस्थित रेलवे सुपरवाईजर्स को टेªन संचलन के दौरान हमेशा सतर्क रहने और निर्धारित संरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने की निर्देश दिया। उन्होने कहा कि रेलपथ एवं सिग्नलिंग अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्लाक लेकर कार्य करें। तेज गर्मी को देखते हुए अपने अधीन कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखें। मानसून आने से पूर्व रेलपथ पर हो रहे अनुरक्षण कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करें। अनुरक्षण कार्य के दौरान ’शार्टकट’ पद्यति का पालन न करें।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डल के सभी सुपरवाइजर्स अपने अधीन रेल कर्मियों की निरंतर काउंसिल करें तथा अनुरक्षण कार्य के दौरान अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ आपस में समन्वय बनाये रखें। सभी विभाग संरक्षा मैनुअल के अनुरूप अपने अधीनस्थ कर्मियांे के नियमित रिफ्रेशर प्रशिक्षण कराने हेतु विशेष निगरानी रखंे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/आपरेशन, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, सहायक परिचालन प्रबंधक/कोचिंग, सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी अन्य अधिकारी व परिचालन, सिगनल, इंजीनियरिंग, विद्युतकर्षण, यांत्रिक के संरक्षा सलाहकार व यातायात निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
(महेश गुप्ता)
जनसंपर्क अधिकारी पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ



