उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश का दो दिवसीय सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन आयोजित

किसान एवं कर्मचारी विरोधी शासन के निर्णय 14 मई 2025 को वापस लिये जाने की कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से की मॉंग

लखनऊ : सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा 20 एवं 21 मई 2025 को घोषित दो दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन/ ध्यानाकर्षण के लिए सिंचाई विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संगठनों के सदस्यों/कर्मचारियों द्वारा काला फीता बॉधकर द्वितीय दिवस में भी किया गया, यह प्रदर्शन लखनऊ सहित प्रदेश के समस्त जनपदों में सफल रहा।

उक्त कार्यक्रम शासनादेश संख्या- 12/2025/वे0आ0 -2-243/दस-2025 -ई0प0सं0-10- 27099/13/2024, 14 मई 2025 के माध्यम से सिंचाई विभाग के बडी संख्या में सींचपाल, नलकूप चालक, रनर, टिंडैल, इत्यादि जैसे जनउपयोगी पदों को मृत संवर्ग घोषित किये जाने एवं उपराजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुन्शी आदि तमाम पदो में कटौती किये जाने के निर्णय के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करने हेतु प्रस्तावित किया गया है। यह आदेश किसानों एवं कर्मचारियों के विरोध में जारी किया गया है, जिसके क्रम में आज भी सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त संघों के सदस्य/ कर्मचारीगण ने काला फीता बांधकर ध्यानाकर्षण कराने हेतु प्रतीकात्मक विरोध का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में बेहद सफल रहा। उक्त किसान एवं कर्मचारी विरोधी शासन के निर्णय 14 मई 2025 को वापस लिये जाने के लिये प्रदेश के समस्त कर्मचारियों ने एक स्वर में सरकार से मॉंग की है।
उक्त किसान विरोधी/कर्मचारी विरोधी शासनादेश निरस्त न किये जाने की स्थिति में आज़ देर शाम को सिंचाई विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संगठनों के अध्यक्ष/महामंत्री के द्वारा गठित सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश की एक बैठक आहूत की गयी है, जिसमें आगे के चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की जायेगी, जिसकी सूचना प्रथक से दी जायेगी।
आज के सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में सिंचाई विभाग मुख्यालय/ लखनऊ स्थित कार्यालयों में विशेष रूप से सुनील कुमार मिश्रा, नरेन्द्र कुमार यादव, योगेष कुमार वर्मा, इ0 नितेन्द्र श्रीवास्तव, इ0 राकेश कुमार, इ0 गजेन्द्र कुमार, इ0 गोपीकृष्ण, नवीन चन्द्र भटनागर, महेन्द्र प्रताप, नीरज कुमार चर्तुवेदी, अम्बरीश कुमार त्यागी, अमरजीत मिश्रा, अभय शुक्ला, सोमनाथ सिंह,पवन गौतम, अमित कुमार, विजय कुमार यादव, रामलाल यादव, विनोद बुद्धिराम कनौजिया, राकेश कुमार पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, राकेश चौधरी, संजय यादव, गौरव उपाध्याय, भाईलाल यादव, राजेश मिश्रा, शकील अहमद, लल्लन कुमार, वीरेन्द्र कुमार, ओरीलाल यादव, द्वारिका पाण्डेय, श्रीपाल सिंह, अवधेश मिश्रा, शशिकांत श्रीवस्तव, विजय मिश्रा, मातृ शक्ति रूप में लता सहित भारी संख्या में कर्मचारीगण ने काला फीता बांधकर गेट मीटिग कर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराकर उक्त महत्वपूर्ण पदों को यथावत बनाये रखने की मॉंग की।

 

Related Articles

Back to top button