उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश ने अयोध्या में की विभागीय कार्यों की समीक्षा

विभागीय प्राथमिकताओं पर जनहित में प्रो-एक्टिव अप्रोच अपनाने का दिया मंत्र

अयोध्या : परिवहन आयुक्त उ.प्र. बृजेश नारायण सिंह द्वारा अयोध्या ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग इस्टीट्यूट में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण किया गया जिसमें आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह, आरटीओ प्रवर्तन विश्वजीत प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन आर.पी. सिंह, आरआई, यात्री/मालकर अधिकारी एवं आरटीओ कार्यालय के कर्मचारीगण मौजूद थे।

परिवहन आयुक्त द्वारा प्रत्येक बिन्दु पर बारीकी से समीक्षा करते हुए परिवहन विभाग की प्राथमिकताओं पर विस्तृत मार्गदर्शन किया यथाः- परिवहन आयुक्त द्वारा डीटीटीआई का विस्तार से निरीक्षण कर सिम्युलेटर, सेंसरयुक्त ट्रैक आदि के सिस्टम को विस्तार से समझा और प्रसन्नता व्यक्त की। स्क्रूटनी, बायोमेट्रिक कंपनी के स्टाफ को बिना किसी आवेदक के दबाव में आए प्रपत्रों की भली-भाँति जाँच के निर्देश दिये।

वाहन डीलर्स, वाहन स्वामियों को 07 दिन की निर्धारित सीमा के अन्दर पंजीयन संबंधी समस्त औपचारिकताएँ पूर्णकर आरसी वाहन क्रेता को हस्तगत कराना सुनिश्चित कराएँ।जो वाहन डीलर्स अनावश्यक रूप से बिलंव कर रहे हो या पेन्डेंसी के लिए उत्तरदायी हो उनका ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबन/निरस्तीकरण की संस्तुति परिवहन आयुक्त कार्यालय को भेजें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर सख्त तेवर अपनाते हुए हाल ही में परिवहन आयुक्त द्वारा दोषी पाये गये 05 डीलरों का ट्रेड सर्टिफिकेट निरस्त किया गया है।विभाग की 58 में से 54 सेवाएँ आनलाइन हो चुकी है उनका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाय। साथ ही जनता को सीएससी से आवदेन करने की सुविधा के बारे में बताया जाय। इस पर आरटीओ प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि सभी विन्दुओं पर परिवहन आयुक्त महोदय के पूर्व में दिये गये निर्देशानुक्रम में डीलर्स, ट्रांसपोटर्स, चालक, वाहन स्वामियों के साथ बैठकें कर निर्देश और जागरूकताएँ करायी गयी है व आगे भी प्रचार-प्रसार सभी माध्यमों से किया जाएगा।सोशल मीडिया, चैट-बाट की सुविधा जिसमें 8005441222 पर ही लिखकर भेजने पर परिवहन संबंधी सेवाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है के बारें में भी अवध यूनिवर्सिटी एवं कालेजों/स्कूलों में प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये गये।परिवहन आयुक्त द्वारा परिवहन विभाग की सेवाओं एवं सडक सुरक्षा जागरूकता के संदेशों का प्रचार-प्रसार आडियों/वीडियों माध्यम से करने के निर्देश दिये गये।डम्पिंग यार्ड हेतु सक्षम अधिकारियों से अनुश्रवण कर डंपिंगयार्ड हेतु भूमि चिन्हित कराने के लिए निर्देश दिये। आरटीओ द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि बाराबंकी में डंपिंग यार्ड निर्माणाधीन है एवं कानून व्यवस्था बैठक में इस संबंध में अनुरोध किया जाता है एवं मण्डलायुक्त द्वारा अयोध्या संभाग के अन्य जनपदों में शीध्र भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये गये हैं।
अयोध्या विश्व पटल पर सबकी नजर में है। अतः यहा की परिवहन व्यवस्था लोगों द्वारा हेलमेट, सीटबेल्ट का सही प्रयोग, नो हेल्मेट नो फ्यूल, सही दिशा में वाहन चलाना आदि से अनुशासन झलकना चाहिए। इस संबंध में आरटीओ प्रवर्तन  विश्वजीत सिंह एवं एआरटीओ  आर.पी. सिंह को हेलमेट न लगाने, निजी वाहनों के कामर्शिएल प्रयोग, अनफिट वाहनों, ई-रिक्शा पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश दिये गये। परिवहन आयुक्त द्वारा ऐसी बसें जिन्होंने ओवरहेंग, सीटिंग कैपेसिटी में परिवर्तन व मूल ढाँचे में कोई परिवर्तन किया है, पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। परिवहन आयुक्त द्वारा निजी पंजीकरण वाले वाहनों द्वारा वाणिज्यिक उपयोग की प्रवृत्ति के विरूद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान 01 जून, 2025 से 15 जून, 2025 तक संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button