उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टेकवार- कूड़ाभरथ सड़क मार्ग जर्जर देख भड़के सहजनवां विधायक

विधायक का तेवर देख एक्सईएन ने कहा जल्द मरम्मत करा दूंगा : एक्सईएन

गोरखपुर । खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल वार्ड 3 में टेकवार से कूड़ा भरत मुख्य मार्ग जर्जर एवं जगह-जगह गड्ढे व टूटा देख सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला पीडब्ल्यूडी एकसईएन पर भड़क गये। विधायक के तीखे तेवर देख एक्सईएन ने कहा जल्द निर्माण कर दूंगा सर। जर्जर सड़क से परेशान क्षेत्रीय जनता की शिकायत बाद रविवार को क्षेत्रीय विधायक अचानक टेकवार पहुंचे और रोड पर पैदल ही चल दिये। यह देख वार्ड में मौजूद सन्तोष राम त्रिपाठी, इंद्रकुमार निगम,अभिनंदन दुबे समेत कई लोग विधायक के साथ चलने लगे। मौजूद लोगों ने बताया कि रोड की खराब स्थिति देख विधायक ने कड़क लहजे में एक्सईएन से बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि रोड की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक आगे कुछ कह पाते, तभी एक्सईएन ने विधायक को आश्वस्त करते हुवे कहा कि सर जल्द ही रोड की मरम्मत कार्य शुरू करेंगे ।

ज्ञात हो कि टेकवार से कूड़ाभरथ मेन मार्ग जो दर्जनों गांव का एक ही मात्र रास्ता है जिसे राहगीर सहित स्कूली बच्चों का आना जाना रहता है,विगत कई वर्ष से पी डब्ल्यू डी रोड के बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं इस रोड चलना लोगों के लिए जोखिम भरा है। इस कदम से लोगो ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button