उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

NPS/UPS (Unified Pension Scheme) Awareness शिविर का हुआ आयोजन

लखनऊ :  मण्डल रेल प्रबंधक, कार्यालय उत्तर रेलवे , के सभागार में UPS (Unified Pension Scheme) एकीकृत पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के बारे में कर्मचारियों को जानकारी देने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया |

इस शिविर का उद्देश्य पेंशन से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं को एकीकृत कर पारदर्शिता, त्वरित सेवा तथा लाभार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। इस शिविर मे सभी को यह बताया गया कि पेंशनधारकों के लिए एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है, जहाँ वे पेंशन से संबंधित समस्त विवरण जैसे PPO नंबर, पेंशन स्टेटस, मासिक भुगतान विवरण, जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति इत्यादि एक ही पोर्टल पर देख सकते हैं। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, एकीकृत पेंशन योजना (Unified Pension Scheme) को समस्त केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

योजना की मुख्य विशेषताएँ:
• डिजिटल एकीकरण: सभी विभागों के पेंशन डाटा का केंद्रीकृत डिजिटल संग्रहण।
• ऑनलाइन ट्रैकिंग: पेंशन प्रक्रिया की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा।
• सुविधा में वृद्धि: जीवन प्रमाण पत्र की डिजिटल स्वीकार्यता से पेंशनरों को भौतिक उपस्थिति से राहत।
• समयबद्ध भुगतान: प्रक्रिया में पारदर्शिता आने से भुगतान में विलंब की संभावना होगी न्यूनतम।
आज के शिविर मे सहायक कार्मिक अधिकारी श्री मुकेश कुमार सहित भारी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित थे |

 

Related Articles

Back to top button