उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
श्री श्याम मन्दिर में हज़ारों भक्तों को बटा श्री श्याम कृपा प्रसाद

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर पर पूरे ज्येष्ठ माह चलने वाला में श्री श्याम कृपा भंडारा के सातवें दिन कार्यक्रम संयोजक उमेश दुबे, मदन दुबे द्वारा हजारों को भक्तों को पनीर की सब्जी एवं पुड़ी प्रसाद वितरित किया गया।
महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि भंडारा प्रसाद प्रतिदिन सायं 5 बजे से 10 तक चलता हैं हर दिन विशेष प्रसाद का भोग वितरित किया जाता हैं।
वहीं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को दिनेश मेघदूत अग्रवाल द्वारा पूड़ी सब्जी के साथ मीठे में पेठा का वितरण किया जाएगा। बुधवार को वीरेंद्र गर्ग, स्वदित गर्ग, गुरुवार को मनोज अग्रवाल, शुक्रवार को संजय अग्रवाल, शनिवार को संजय अग्रवाप पप्पू, रविवार को संजीव अग्रवाल द्वारा श्री श्याम कृपा भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।



